बच्चो का स्क्रीन टाइम कैसे कम करें - 7 आसान और असरदार तरीके

Introduction : आज के समय में मोबाइल, टीवी और टैबलेट बच्चों की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। पढ़ाई हो, गेम खेलना हो या कार्टून देखना — हर चीज़ स्क्रीन से जुड़ गई है। आज के समय में मोबाइल, टीवी और टैबलेट बच्चों की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। पढ़ाई हो, गेम खेलना हो या कार्टून देखना — हर चीज़ स्क्रीन से जुड़ गई है। ऑनलाइन क्लास, गेम्स और कार्टून की वजह से बच्चों में मोबाइल की लत तेजी से बढ़ रही है। बहुत से माता पिता परेशान है और जानना चाहते है कि बच्चो का स्क्रीन टाइम कैसे कम करे, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास सही दिशा में हो सकें।

स्क्रीन टाइम कम करने का सही तरीका

बच्चो का स्क्रीन टाइम कैसे कम करें - 7 आसान और असरदार तरीके

इस लेख हम आपको 7 आसान और व्यावहारिक तरीके बताएँगे, जिसकी मदद से आप बच्चो का मोबाइल टाइम धीरे - धीरे और सुरक्षित तरीके से कम कर सकती हैं। पोस्ट पसंद आये तो like, comments, share जरूर करें।

बच्चो के लिए स्क्रीन टाइम लिमिट क्यों जरुरी है 👇

ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चो की आँखों, नींद और पढाई पर गलत असर डालती है। विशेषज्ञों के अनुसार, हर उम्र के जो बच्चे होते हैं ना उनके लिए सही स्क्रीन टाइम लिमिट तय करना बहुत जरुरी है

  • 2 से 5 साल : अधिकतम 1 घंटा
  • 6 से 10 साल : 1 से 1.5 घंटे 
  • 11 से 15 साल : 2 घंटे से ज्यादा नहीं

अगर आप लोग स्क्रीन टाइम नहीं कम करेंगे, तो बच्चों में चिड़चिड़ापन और आलस देखने को मिल सकता है।

1. बच्चो के लिए स्क्रीन टाइम लिमिट तय करें

बच्चो का मोबाइल टाइम कम करने के उपाय में सबसे पहला है कदम हे - समय सीमा तय करना। मोबाइल या टीवी देखने का एक निश्चित समय रखें, और आप उसे रोज फॉलो करें।

आप चाहे तो मोबाइल में Parental Control या Digital Wellbeing जैसे फीचर का इस्लेमाल क्र सकती है, जिससे एक समय के बाद मोबाइल अपने आप लॉक हो जायेगा।

2. मोबाइल को इनाम या सजा ना बनाएं

अच्छा कुछ पेरेंट्स ऐसे करते है की बच्चो से कहते है की अगर ये काम कर दोगे तो मोबाइल या टीवी दखने को मिलेगा, लेकिन ये बहुत गलत बात होती है।

जैसे - "खाना खाओगे तो मोबाइल मिलेगा" या "गलती की तो मोबाइल छीन लूँगी"।

ऐसा करने से बच्चो के मन मोबाइल की अहमियत और बढ़ जाती है। वे मोबाइल सबसे बड़ी ख़ुशी मानने लगते है। बेहतर ये है कि मोबाइल और टीवी को नार्मल चीज की तरह रखें, न कि इनाम की सजा की तरह।

3. बच्चो को मोबाइल से दूर कैसे रखें - रुटीन बनाकर

बच्चो में शुरू से ही एक रुटीन दे दिया जाए तो वो उसके आदि हो जाते है। एक सही डेली रूटीन बच्चो का स्क्रीन टाइम कम करने में बहुत मदद करता है।

एक अच्छा रुटीन ऐसा हो सकता है:

  • सुबह : प्रार्थना या योग
  • दिन में : पढ़ाई और होमवर्क 
  • शाम : आउटडोर खेल 
  • रात : कहानी, ड्रॉइंग या बातचीत

जब आपके बच्चे व्यस्त रहते है, तो उन्हें खुद ही मोबाइल चलाने या टीवी देखने की जरूरत कम महसूस होगी। एक महीना फोलो करके देखो

4. आउटडोर और क्रिएटिविटी एक्टिविटी बढ़ाएं

स्क्रीन टाइम कम करने का सबसे आसान तरीका है बच्चो को अच्छे विकल्प देना।

1001 activities for in this books

1001 activities books 📚

Activities जैसे :

  • क्रिकेट, बैडमिंटन, साइकिलिंग
  • ड्राइंग, पेंटिंग, क्राफ्ट, DIY 
  • लूडो, कैरम, पजल
  • कहानी और कॉमिक किताबें पढ़ना

इन Activities से बच्चो का शारीरिक और मानसिक विकास होता है और मोबाइल की लत धीरे धीरे कम हो जाती है।

5. माता-पिता खुद उदाहरण बनें

ये बात सच है कि बच्चे वही सीखते है जो माता - पिता को करते हुए देखते हैं।

अगर आप हर समय मोबाइल में लगी रहती है, तो बच्चो को रोकना मुश्किल हो जाता है। मेरी Sister-in-low ऐसी ही है।

इसलिए कोशिश करें :

  • बच्चो के सामने मोबाइल कम इस्तेमाल करें
  • खाने के समय मोबाइल न चलाएं
  • घर में "नो मिले जोन " बनायें 

जब माता - पिता खुद नियम फोलो करते है, तो बच्चे आसानी से मान लेते हैं।

6. स्क्रीन टाइम की जगह बच्चो को क्वालिटी टाइम दें

पता है कई बार बच्चे मोबाइल इसलिए चलाते हैं क्योकि उन्हें अकेलापन मेहसूस होता है। अगर आप रोज थोड़ा समय बच्चो के साथ बिताएं, तो मोबाइल अपने आप पीछे चला जाता है।

Quality Time के कुछ तरिके:

  • बच्चों से दिन भर की बाते करना
  • साथ में कहानी सुनना
  • बोर्ड गेम खेलना
  • साथ खाना बनाना 

यह तरीका पेरेंटिंग टिप्स हिंदी में सबसे असरदार  माना जाता है।

7. धीरे - धीरे बदलाव करें, जबरदस्ती नहीं 

एकदम से मोबाइल छीन लेना ये सही तरीका नहीं है। इससे बच्चा गुस्सा, ज़िद्द और चिड़चिड़ापन दिखाने लग जाता है।

सही तरीका यह है कि : 

  • पहले 15 - 20 मिनट स्क्रीन टाइम करें
  • धीरे - धीरे समय घटाते जाए
  • उनके अच्छे व्यव्हार पर बच्चो की तारीफ़ करें 

इस तरह बच्चों का स्क्रीन टाइम बिना तनाव के कम किया जा सकता है।

बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से कैसे रोके इसको पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते है।

बच्चों को रास्ते पर जाने से रोके 👇

ज्यादा स्क्रीन टाइम के नुकसान बच्चो पर

नुकसान से बचने के लिए समय रहते अपनी और अपने बच्चों की सही देखभाल करें, और कुछ नियम बनायें।

  • आँखों में जलन और कमजोरी
  • नींद की समस्या
  • पढ़ाई में मन ना लगना 
  • चिड़चिड़ापन और गुस्सा
  • शारीरिक गतिविधि की कमी

इसलिए समय रहते बच्चों के लिए मोबाइल समय से कण्ट्रोल करना बेहद जरुरी हैं।

Conclusion : बच्चों का स्क्रीन टाइम कैसे कम करें

बच्चों का स्क्रीन टाइम मुश्किल नहीं है, अगर सही तरीका अपनाया जाएँ। डांट - फटकार की जगह समझदारी, प्यार और सही रुटीन से आप बच्चों को मोबाइल से दूर रख सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। बच्चों का स्क्रीन टाइम तय करते समय उनकी उम्र, स्वास्थ्य और जरूरतों का ध्यान रखें। किसी गंभीर समस्या की स्थति में विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मकर संक्रांति: तिल-गुड़ क्यों बनाया जाता है? 5 मुख्य कारण (2026)

Brahma Muhurta : ब्रह्ममुहुर्त सुबह का वो जादुई समय जो बदल सकता है आपकी ज़िंदगी

Mahila Diwas 2025 : महिलाओं को आजादी क्यों जरूरी है