नए साल के पहले दिन क्या करें और क्या न करें?
पूरे साल खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा नया साल हर इंसान के जीवन में नई उम्मीदें, नए सपने और नई शुरुआत लेकर आता है। हम सभी चाहते हैं कि आने वाला साल पिछले साल से बेहतर हो। ऐसे में बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि नए साल के पहले दिन क्या करें और क्या न करें, ताकि पूरे साल सकारात्मक ऊर्जा बनी रहें। नए साल कि शुभकामनाएं ✨ भारतीय संस्कृति में पहले दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि जैसी शुरुआत होती है, वैसा ही असर पूरे साल रहता है। इसलिए अगर पहला दिन सही तरीके से बिताया जाए, तो आने वाला साल सुख, शांति और सफलता से भरा हो सकता है। नए साल के पहले दिन क्या करें और क्या न करें? नए साल के पहले ही दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुभ माना जाता है। उठते ही अपने ईश्वर को प्रणाम करें, और उनसे अपने स्वस्थ जीवन की कामना करें। आपसे जो पहले कोई गलती हो गई हो उसकी क्षमा माँगे। काले रंग के कपडे का परहेज करें, ताकि पूरा साल सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहें। सुबह के शुभ कार्य (Morning Rituals) : जल्दी उठें और स्नान करें: ब्रह्म मुहूर्त (सूर्योदय से पहले) उठकर...