सर्दी में लगाएं एलोवेरा और पाएं बेदाग निखार (Elovera Face Pack)
सर्दियों में चेहरे की त्वचा बहुत ही शुष्क हो जाती है। ऐसे में Fresh Alovera Gel चेहरे के लिए काफी फायदेमंद है। और इसे लगाने से चेहरे पर natural glow भी आने लगेगा। हमारी स्किन को एक नेचुरल moisturiser भी मिलेगा। किसी भी प्रकार की pigmentation और pimple की शिकायत भी नहीं रहेगी।
![]() |
सर्दियों में पाएं रुखी त्वचा से छुटकारा |
सर्दी में लगाएं एलोवेरा और पाएं बेदाग निखार (Elovera Face Pack)
सर्दी में कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट बनाए जाते है, और सर्दी में हमे सबसे ज्यादा कोल्ड क्रीम की आवश्यकता होती है। सर्दी के समय ठंडी हवा के चलने से चेहरे की त्वचा शुष्क हो जाती है। आप बिना कोल्ड क्रीम के भी फेस को निखार सकते ही, नेचुरल तरीके से एलोवेरा जेल के साथ। आप इसे अपने घर के गमले में भी लगा सकते है। ओर online भी खरीद सकते है। ये नेचुरल चीज लगाने से आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी। और चेहरे पर Glow भी आयेगा।
एलोवेरा फेस के लिए क्यों फायदेमंद है?
एलोवेरा जिसे 'ग्वारपाठा' भी कहा जाता हैं, ये एक प्राकृतिक औषधि है, जो त्वचा की देखभाल के लिए लाभकारी मानी जाती हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा को हाइड्रेशन, पोषण और चमक मिलती है। इसमें मौजूद मिनरल्स, विटामिन्स और एंटी ऑक्सिडेंट त्वचा के लिए वरदान साबित होते है।
1. त्वचा को हाइड्रेट करता है
एलोवेरा में 95% तक पानी होता है। जो त्वचा को गहराई तक moisturize करता है। यह ड्राई स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता हैं।
2. पिंपल्स और एक्ने को कम करता हैं
एलोवेरा में एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते है, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करता हैं।
3. चेहरे की रंगत को निखरता है
एलोवेरा में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट त्वचा को गहराई से पोषण देकर दाग धब्बों को हल्का करते है। और त्वचा की रंगत में सुधार लाते है।
4. सनबर्न से राहत देता है
एलोवेरा जेल सनबर्न के लिए एक प्राकृतिक उपचार है। यह त्वचा को ठंडक और राहत प्रदान करता है।
5. झुर्रियों को कम करता है
एलोवेरा जेल त्वचा को कोलेजन बनाने में मदद करता है। जिससे झुर्रियां कम होती है, त्वचा ग्लोइंग दिखती है।
6. डार्क सर्कल को कम
एलोवेरा जेल आंखों की त्वचा को हाइड्रेट करके डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है।
7. त्वचा को डिटॉक्स करना
एलोवेरा जेल त्वचा से गंदगी और विषैले पदार्थ निकालकर उसे साफ और ताजगी भरा बनाता है।
How to Apply
एलोवेरा जेल लगाने का तरीका सिंपल है। अगर बाजार से खरीदा है तो मॉइश्चराइजर के रूप में इस्तेमाल करो हमेशा। और अगर खुद का गमले का फ्रेश एलोवेरा है तो उसकी एक पत्ती तोड़कर रात को सोने से पहले चेहरे पर लगा कर सो जाएं। फिर सुबह साफ पानी से धो ले।
Disclaimer: यहां बताए गए सुझाव सभी नेचुरल है, और बेहतर परिणाम वाले है। रोज़ सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को नमी, पोषण और सुरक्षा मिलती है। यह एक सरल और प्राकृतिक उपाय है, जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ, चमकदार और युवा बनी रहती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें