सर्दियों में बालों की देखभाल और तेल लगाने का सही तरीका (Winter Hair Care)

सर्दियों का मौसम हमारे बालों के लिए बहुत ही चुनौती भरा होता है। जब भी सर्दियां आती है हमारे बाल बहुत रूखे और बेजान हो जाते हैं। और हमारे बाल झड़ने भी लगते है। अब ऐसे में हमारे बालों को सही हेयर ऑयलिंग की जरूरत है, जो हमारे बालों को घना और चमकदार बना सकती है। चलिए जानते है।

सर्दियों में बालों की देखभाल और तेल लगाने का सही तरीका (Winter Hair Care)
सर्दियों में बालों की देखभाल और तेल लगाने का सही तरीका (Winter Hair Care)

सर्दियों में बालों की देखभाल और तेल लगाने का सही तरीका (Winter Hair Care)

सर्दियों में स्किन के साथ बालों में भी बदलाव होने लगता है। इस मौसम में हेयर रूखे और बेजान हो जाते है। ऐसे में हमें बालों की अच्छी देखभाल करनी चाहिए। सुबह से लेकर रात तक हमे अपने बालों की देखरेख करनी पड़ती है। ऐसे में एक अच्छा तेल का चयन करना जरूरी है।

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें ? (Winter Hair Care Routine)

1. सही तेल का चयन करें।

सप्ताह में दो बार तेल जरूर लगाएं।

  • नारियल तेल : यह तेल बालों को गहराई से पोषण देता हैं और रूखेपन को कम करता है।
  • बादाम तेल : यह तेल बालों को मॉइश्चराइज करता है, और बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है।
  • जैतून तेल : इसका तेल स्कैल्प से डैंड्रफ को दूर करता है, और खुजली से बचने में मदद करता है।
  • आंवला तेल : यह बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है।

2. तेल को हल्का गर्म करें

ठंडे तेल की तुलना में गर्म तेल बालों की जड़ों में अच्छे से समा जाता है।

  • एक कटोरी मे तेल ले और उसे हल्का सा गर्म करें। ध्यान रहे कि तेल ज्यादा गर्म ना हो।
  • गर्म तेल लगाने से blood circulation अच्छा होता हैं। जिससे बाल तेजी से बढ़ते है।

3. तेल लगाने का सही तरीका

बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी होता है। सप्ताह में 2 बार तेल से मसाज करे। चाहे तो आप बाल धोने के 2 hour पहले भी लगा सकते है।

  • अपने बालों को दो भागों में विभाजित करें।
  • उंगलियों से तेल को स्कैल्प पर लगाएं, और हल्के हाथों से मसाज करें।
  • लगभग 15 मिनट तक circular motion में मसाज करें। यह स्कैल्प को रिलेक्स देता है और जड़ों को पोषण प्रदान करता हैं।
  • इसके बाद तेल को बालों को लंबाई से सिरों तक लगाएं। ताकि रूखे और दो मुंहो बालों की समस्या से बचा जा सके।

4. बालों को ढके

बालों को सही देखभाल के लिए ये जरूर करें।

  • तेल लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें।
  • तेल लगाने के बाद बालों को एक गर्म तौलिए से ढक लें।
  • इससे तेल बेहतर तरीके से स्कैल्प में समा जाएगा, ओर नमी लाक हो जाएगी।

5. सही शैंपू और कंडीशनर का उपयोग

तेल लगाने के बाद हमें एक अच्छे शैंपू से बालों को धोना होता है।

  • माइल्ड शैंपू से बालों को धोएं ताकि अतिरिक्त तेल बालों में से निकल जाए।
  • बालों धोने के बाद कंडीशनर लगाए। सर्दियों में कंडीशनर बालों को dry होने से बचाता है।

Hair Care Routine Tip for Winter

1. बालों को ट्रिम करें :

बालों की देखभाल करने के लिए समय पर ट्रिमिंग करवाना बहुत जरूरी होता है। आप बालों को सही बनाए रखने के लिए 3 महीने में एक बार बालों को ट्रिम करवा सकते हैं। बालों की केयर करने के लिए बालों को ट्रिम करवाना बहुत अच्छा तरीका है। जब बालों को ट्रिम किया जाता है, इससे बालों की ड्राईनेस कम होगी। दोमुंहे बालों की समस्या कम होगी और बालों का विकास भी होगा।

2. Hair Mask (हेयर मास्क) :

हफ्ते में एक बार घर पर बने हेयर मास्क के इस्तेमाल करें। केला, दही, शहद से बना मास्क लगाए। बालों को स्मूद बना देता है।

3. हिट स्टाइलिंग से बचे :

Hair Dryer और किसी अन्य tool का बालों में उपयोग करने से बचें। ये बालों को और ज्यादा dry कर सकते हैं।

4. बालों को ढके :

सर्दियों में बाहर जाए तो अपने बालों को ढक कर रखें। आप स्कार्फ भी लगा सकते है। क्योंकि ठंडी हवा बालों को नुकसान पहुंचा सकती है।

5. गर्म पानी से बाल धोना :

गर्म पानी से बाल धोने से बचे। सर्दी में लोग गर्म पानी से नहाते है। लेकिन बाल धोने के ज्यादा गर्म पानी नहीं होना चाहिए।


Conclusion : सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए नियमित तेल मालिश और सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। इन तरीकों को अपनाकर आप अपने बालों को ठंड के मौसम में भी स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मकर संक्रांति: तिल-गुड़ क्यों बनाया जाता है? 5 मुख्य कारण (2026)

Brahma Muhurta : ब्रह्ममुहुर्त सुबह का वो जादुई समय जो बदल सकता है आपकी ज़िंदगी

Mahila Diwas 2025 : महिलाओं को आजादी क्यों जरूरी है