सर्दियों में साबुन छोड़िए इन 5 चीजों से फेस को धोइए

Glowing Skin : साबुन लगाने से चेहरा बहुत ही रुखा हो जाता है। अब ऐसे में साबुन से बचने के लिए आप नेचुरली इन 5 चीजों में से किसी एक remedy से आप अपने फेस को धो सकते है। आइए जानते हैं।

सर्दियों में साबुन छोड़िए इन 5 चीजों से फेस को धोइए

सर्दियों में साबुन छोड़िए इन 5 चीजों से फेस को धोइए

सर्दियों में साबुन छोड़िए इन 5 चीजों से फेस को धोइए

ठंड की शुरुआत हो चुकी है। अब ऐसे में शुष्क हवा चलती है तो स्किन ड्राई हो जाती है। ओर हमारे चेहरे की त्वचा फटने लगती है। रुखी और बेजान सी लगने लगती है। और वैसे भी साबुन लगाने से चेहरे ओर शरीर की स्किन ड्राई हो ही जाती है। फिर हमें बॉडी लोशन लगाने की जरूरत पड़ती है। लेकिन आज में बताऊंगी की बिना साबुन से भी नेचुरल तरीके से आप अपने चेहरे को साफ कर सकते है। मैं भी इन्हीं सबका इस्तेमाल करती हूं। इनमें से किसी भी एक चीज को लगाकर अपने चेहरे को साफ कर सकते है।

नेचुरल क्लीनर (Natural Cleaner) :

1. नारियल तेल : अगर आपकी स्किन बहुत रुखी है तो इसे में नारियल तेल त्वचा को गहराई से साफ करता है। और नमी बरकरार रखने में मदद करता है। एक कॉटन की सहायता से आप चेहरे को साफ करे और सादे पानी से धो ले। चेहरा साफ रहेगा और ग्लो भी करेगा।

2. मुल्तानी मिट्टी : मुल्तानी मिट्टी चेहरे को साफ करने का एक बहुत ही अच्छा उदाहरण है। चेहरे से दाग धब्बों को दूर करने का काम करता है। नहाने जाने से 10 मिनट पहले आप इसको पानी में एक चम्मच पावडर मिलाकर अपने फेस पर लगा लें और बाद में धो लें।

3. बेसन और हल्दी : बेसन और हल्दी ये एक बहुत ही अच्छी home remedy है। एक चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी मिक्स करके फेस पर लगाएं और रगड़कर फेस को साफ करे साफ पानी से धो लें।

आप चाहे तो रोज ही बेसन से नहा सकते है। ये एक बहुत ही अच्छा उबटन का काम करता है।

4. कच्चा दूध : अरे वाह ये वाली home remedy तो एक बहुत ही अच्छा क्लींजर है। चेहरे को रुखा और बेजान होने से बचाता है। एक कटोरी में २ चम्मच कच्चा दूध लें और चेहरे को कॉटन की सहायता से साफ करें। ये एक अच्छा moisturizer है। त्वचा में नमी भी रहती हैं।

5. चावल का आटा और दही : Glowing Skin के लिए चावल का आटा अपने स्किन पर लगाने से स्किन चमकदार बनती है। ये नुस्खा बहुत ही फायदेमंद है। दूध दही और आटा सभी के घर में रहता ही है। १ चमच्च आटा और ओर दही को मिक्स करके एक पेस्ट बनाकर लगा लें थोडा से सुख जाने के बाद आप नहा लें।

Conclusion : मैंने जो आपको घरेलू नुस्खे बताए है, ये बहुत ही नैचुरल है। आप साबुन ना लगाए इसी रेमेडी से अपने चेहरे को धो लें या साफ करे। पहले के जमाने में साबुन नहीं था, तो लोग ऐसे ही घरेलू तरीके इस्तेमाल करते थे। जिससे चेहरा मॉइश्चराइज और चमकदार बन सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मकर संक्रांति: तिल-गुड़ क्यों बनाया जाता है? 5 मुख्य कारण (2026)

Brahma Muhurta : ब्रह्ममुहुर्त सुबह का वो जादुई समय जो बदल सकता है आपकी ज़िंदगी

Mahila Diwas 2025 : महिलाओं को आजादी क्यों जरूरी है