चमकती त्वचा के लिए दैनिक देखभाल (Daily Skin Care Routine for Glowing Skin)

चमकती त्वचा के लिए दैनिक देखभाल (Daily Skin Care Routine for Glowing Skin) 

Daily Skin Care Routine for Glowing Skin: आजकल लोग अपने जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए है, कि उन्हें अपनी skin care routine के लिए समय ही नहीं मिलता। खासतौर पर महिलाए वो तो जैसे खुद की skin care करना ही भूल जाती है। 

भी लोग स्वस्थ और चमकदार त्वचा चाहते है, लेकिन इसके लिए सही Skin Care Routine को अपनाना बहुत ही आवश्यक है। यहां हम आपको एक सम्पूर्ण skin care routine के बारे में बताएंगे, जिसे आसानी से आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती है।

ये हैं स्किन केयर रूटीन के 9 जरूरी स्टेप्स, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन सभी स्टैप्स को फॉलो करें।

चमकती त्वचा के लिए दैनिक देखभाल (Daily Skin Care Routine for Glowing Skin)

चमकती त्वचा के लिए दैनिक देखभाल (Daily Skin Care Routine for Glowing Skin)


ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर क्या लगाएं?

1. चेहरे की सफाई (Cleansing)

हर दिन की शुरुआत और रात को सोने से पहले अपने चेहरे की सफाई करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप अपने skin type के अनुसार कोई भी क्लींजर खरीद सकते है, यह आपकी त्वचा से गन्दगी, तेल और मेकअप को हटाने में मदद करता है। ऐसा करने से आपकी स्किन फ्रेश और कूल नजर आती है।

  • Process: अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोले और फिर एक सल्फेट फ्री क्लींजर का उपयोग गोलाकार type में अपनी स्किन पर करें, और फिर ताजे पानी से धो लें।

2. टोनिंग (Toning)

क्लींजिंग के बाद आपको अपने चेहरे पर टोनर अप्लाई करना चाहिए, क्योंकि टोनर आपकी त्वचा के pH स्तर को बैलेंस रखने में मदद करता है। टोनर आपकी त्वचा को ताजगी प्रदान करता है, और इसे मॉश्चराइजर के लिए तैयार करता है।

  • Process: एक कॉटन पैड पर टोनर लगाए और इसे धीरे धीरे अपने चेहरे पर अप्लाई करे। Daily Skin Care Routine के लिए आप चाहे तो गुलाब जल का भी उपयोग कर सकते है।

3. मॉइश्चराइजिंग (Moisturizing)

सभी प्रकार की त्वचा को मॉश्चराइंजिंग की आवश्यकता होती हैं, फिर चाहे वह त्वचा तैलीय हो, शुष्क हो, या संयोजन त्वचा हो। मॉश्चराइजर आपकी स्किन को हाइड्रेटड और नरम बनाए रखता है।

  • Process: अपने चेहरे और गर्दन पर एक अच्छी गुणवत्ता वाला मॉश्चराइजर लगाए। अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें ताकि ये चेहरे में अच्छे से समा जाए।

4. सनस्क्रीन (Sunscreen)

हर मौसम में सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि सूरज की हानिकारक किरणे स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे समय से पहले ही बुढ़ापा आ जाता है। इसलिए बाहर निकलने से पहले अपनी सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

  • Process: SpF 30 या उससे अधिक का सनस्क्रीन खरीदे, और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से अप्लाई करें। अगर आप बाहर हैं तो 3-4 hour के बाद फिर से इस क्रीम को अपने चेहरे पर इस्तमाल करें।

6. स्क्रबिंग (Scrubbing)

Glowing Skin के लिए स्क्रबिंग करना बहुत ही जरूरी है, इससे चेहरे के सभी डेड सेल्स निकल जाते है। लेकिन इसे सप्ताह में एक से दो बार करें।

  • Process: अपनी स्किन के अनुसार या जो आपको पसंद हो वो स्क्रब ले और हल्के हाथों से अपने फेस स्किन पर लगाएं। आप चाहे तो चीनी में ग्लिसरीन या नारियल तेल मिलाकर भी अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकती है। गोलाकार गति में धीरे धीरे मसाज करे और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

6. फेस मास्क (Face Mask)

Glowing Skin Face के लिए सप्ताह में एक बार फेस मास्क जरूर लगाएं। फेस मास्क आपकी त्वचा में पोषण देने और उसे गहराई से साफ करने में मदद करता है।

  • Process: अपनी स्किन के अनुसार फेस मास्क चुने। इस मास्क 15-20 मिनट तक लगाने के बाद धो लें।

7. हाइड्रेशन (Hydration)

आपको अपनी स्किन को अंदर से भी हाइड्रेट रखना बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिए, और इसे खाद्य पदार्थ खाए जो पानी से भरपूर हो।

  • Process: Glowing Skin पाने के लिए पानी बहुत जरूरी है, रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिए। रेशेदार भोजन और फल सब्जियों का अधिक सेवन करे।

8. अच्छी नींद (Good Sleep)

अच्छी नींद आपकी त्वचा की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। यह आपकी त्वचा की प्राकृतिक रूप से मरम्मत और पुनर्जीवित करने में मदद करती है।

  • Process: समय पर सोना और जागना जरूरी होता है।रोजाना 7-8 घंटे की नींद ले। और सोने से पहले अपनी स्किन पर Moisturizer जरूर लगाएं।

9. स्वस्थ आहार (Healthy Diet)

Daily Glowing Skin Care Routine के लिए सबसे जरुरी ये है कि हम खाते क्या है। स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए संतुलित आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है। विटामिन, मिनिरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ खाए।

  • Process: अपने आहार में फल सब्जियां, नट्स और बीज को जरुर शामिल करे। फास्टफुड खाने से दूर रहें, और अधिक शर्करा युक्त भोजन ना करें

Disclaimer:

इन सरल और प्रभावी तरीके को Daily Skin Care Routine में शामिल करे जल्द ही आपको एक स्वस्थ और निखरी त्वचा का अनुभव होगा। कुछ बेहतर पाने के धैर्य और नियमितता बेहद जरूरी है।

मेरे द्वारा लिखा गया ये पोस्ट अगर आपको अच्छा लगा तो लाइक और शेयर करें।


Thank you so much

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Brahma Muhurta : ब्रह्ममुहुर्त सुबह का वो जादुई समय जो बदल सकता है आपकी ज़िंदगी

नए साल के पहले दिन क्या करें और क्या न करें?

अकेले रहकर भी खुश कैसे रहे - 7 आसान टिप्स (हिंदी में)