Akshaya Tritiya 2024 : साल का सबसे उत्तम दिन अक्षय तृतीया
Akshay Tritiya 2024 :
हमारे हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत अधिक महत्व होता है, इससे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है, क्योंकि सभी शुभ कार्य इस तिथि पर किए जाते है।
सबसे उत्तम दिन क्यों कहा जाता है?
व्यापारिक रूप :
शास्त्रों के द्वारा लिखी गई इस मान्यता को अक्षय तृतीया के इस पर्व को एक व्यापारिक रूप दे दिया गया है। अक्षय तृतीया के इस मूल रूप को भूलकर लोगो ने इस त्योहार को एक व्यापारिक रूप दे दिया है। खरीदारी करके अपने धन को ही नष्ट करते है। वास्तव में ऐसा नहीं करना चाहिए।
महत्व:
अक्षय तृतीया यह वही समय है जब हम अपनी योग्यता को निखार सकते है, और अपनी क्षमता को बढ़ावा दे सकते है। आज के दिन कोई नया बिजनेस स्टार्ट कर सकते है। अपना कोई नया स्टार्टअप खोल सकते है।
अगर नया घर बना है तो उसका ग्रह प्रवेश कर सकते है यह बहुत ही शुभ समय होता है अपने नए घर में प्रवेश करने के लिए।
ऐसा माना जाता है कि यह त्योहार भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम की जयंती के रूप में मनाया जाता है। देश के कई शहरों में इस दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है।
आज के दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा के साथ ही दान का विशेष महत्व होता है। हमे धन को व्यर्थ करने के बजाय उस धन को किसी जरूरतमंद को दान कर देना चाहिए। किसी भूखे को भोजन करा देना चाहिए। इस करने से आपका जीवन सुखमय होगा।
Disclaimer: दोस्तो अगर आपको अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर मेरे विचार अच्छे लगे तो शेयर वे लाइक करें। और कोई कमी है तो अपनी राय अवश्य दे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें