राम नवमी क्यों मनाई जाती है (Ram Navami 2024)

Ram Navami 2024:

हमारे देश भारत में हर बार साल में 2 बार राम नवमी का यह पवित्र त्योहार मनाया जाता है। और इस बार भी राम नवमी का यह त्योहार 17 April 2024 के दिन बहुत ही धूम धाम से सभी की अपनी इच्छा और श्रद्धानुसार मनाया जाएगा।


राम नवमी क्यों मनाई जाती है?

राम नवमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है?

दोस्तो हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र के रूप के भगवान विष्णु ने श्री राम का अवतार लेकर इस धरती पर आए थे। और उनके जन्मदिवस के रूप में राम नवमी का यह पवित्र त्योहार मनाया जाता है।

राम नवमी वर्ष में दो बार आती है। एक चैत्र नवरात्रि के रूप में और दूसरी शारदीय नवरात्रि के रूप में। नवरात्रि के नौवे दिन पर राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। और कल राम नवमी की वो पवित्र तिथि है। जिस दिन भगवान राम लला के रूप के धरती पर प्रगट हुए थे।

राम स्तुति (तुलसीदास):

भये प्रकट कृपाला दीन दयाला, कौशिल्या हितकारी।

यह स्तुति तुलसीदास जी के द्वारा रचित है। इसका वर्णन श्रीरामचरितमानस के बालकांड में किया गया है।

तुलसीदास ने वाल्मीकि रामायण के आधार पर ही अवधि भाषा में रामचरितमानस को काव्य रूप में लिखा था। वाल्मीकि रामायण के राम एक मानवीय है, जबकि तुलसीदास की रामचरितमानस के राम एक अवतारी रूप में है। दोनों की रामायण में यही अंतर है।

राम नवमी के त्योहार का महत्व:

राम नवमी के त्योहार का बहुत ही अधिक महत्व रहता है। क्योंकि भगवान राम का इस धरती पर अवतरण बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए हुआ था। उन्होंने धरती से पाप का अंत किया था। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में भी जाने जाते है।

राम नवमी का विशेष महत्व इसलिए भी माना जाता है क्योंकि आज के दिन भगवान श्री राम की विशेष उपासना की जाती है। ये प्रार्थना की जाती है की जन कल्याण हो और घर में सुख और समृद्धि बनी रहें। आज के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व रहता है। मां दुर्गा की उपासना करके अपने घर परिवार की सुख शांति की प्रार्थना की जाती है। और कन्याओं को भोजन कराके उन्हें विदा किया जाता है।


Disclaimer:

आज इस ब्लॉग पोस्ट में हमने राम नवमी के महत्व के बारे में बताया है। अगर आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगे तो शेयर करें। हां दी गई जानकारी का अपना एक विशेष महत्व है।

Thank you ❤️

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मकर संक्रांति: तिल-गुड़ क्यों बनाया जाता है? 5 मुख्य कारण (2026)

Brahma Muhurta : ब्रह्ममुहुर्त सुबह का वो जादुई समय जो बदल सकता है आपकी ज़िंदगी

Mahila Diwas 2025 : महिलाओं को आजादी क्यों जरूरी है