Visit in Ayodhya 2024: (अयोध्या दर्शन करने का है प्लान तो यहां जरूर जाएं)
Best Place visit in Ayodhya:
जैसा कि अब सभी को पता है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्घाटन 22 January 2024 को होने वाला है। राम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करके मंदिर में स्थापित किया जाएगा। सभी लोग इस समारोह में शामिल भी होना चाहते है, पर एक ही दिन पर संभव नहीं है। तो आप में से बहुत से लोगो ने बाद में जाने का प्लान भी बनाया होगा। तो आप ऐसे में राम मन्दिर के अलावा और भी धार्मिक स्थल है वहां जिनके आप दर्शन कर सकते है। जैसे -
![]() |
| अयोध्या दर्शन के लिए |
श्री राम मंदिर:
पहले जब राम लला टेंट में विराजते थे, तब से लोगो को बस यही उम्मीद थी कि कब अयोध्या में श्री राम का मंदिर बनेगा, अयोध्या श्री राम की जन्मभूमि है, और वो टेंट में थे, लेकिन आज उनके लिए भी भवन का निर्माण हो गया है। ७५ सालो के बाद ये दिन देखने को मिलेगा। राम लला के दर्शन अब उनके इस सुंदर भवन आप कर सकेंगे। बहुत ही शानदार मंदिर बनकर तैयार किया गया है। 22 January 2024 के बाद आप कभी भी ट्रेन से या बस से जा सकते है। भारत सरकार ने अयोध्या दर्शन के लिए सभी आवाजाही अब आसान कर दी है। ट्रेन, बस या हवाई जहाज से या फिर जैसे आपको ठीक लगे, आप लोग जरूर जाएं।
कनक भवन:
अयोध्या के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है ये कनक भवन। ऐसी मान्यता है कि, ये सोने का बना हुआ था, और माता कैकयी ने सीता जी को उनकी मुंह दिखाई की रस्म में उपहार के रूप में दिया था। भगवान राम और सीता जी का ये निवास स्थान और उनके प्रेम का प्रतीक है।
हालांकि समय के साथ ये मंदिर खंडहर में बदल गया था, विक्रमादित्य के शासन काल में इस मंदिर का फिर से निर्माण कराया गया था। और अब भगवान राम और माता सीता के सोने के मुकुट और उनकी प्रतिमा है। अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिरों में से कनक भवन अत्यंत सुंदर है, अयोध्या जाए तो कनक भवन देखने जरूर जाए।
श्री हनुमान गढ़ी:
हनुमान गढ़ी अयोध्या में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस मंदिर में भगवान हनुमान जी की भव्य मूर्ति स्थापित है। अयोध्या आने वाले सभी भक्तजन हनुमान गढ़ी में दर्शन जरूर करते है। भगवान राम जी ने अंत समय में हनुमान जी को इसी स्थान पर रोक दिया था।
सरयू नदी:
राम जी की अयोध्या नगरी के घाट बहुत ही प्रसिद्ध है, इसी तट पर गुफ्तार घाट, नया घाट, रामघाट, लक्ष्मण घाट आदि बने हुए है। सरयू नदी में ही भगवान राम ने जल समाधि ली थी। कहते है कि सरयू नदी में स्नान करने से सभी पापों की मुक्ति प्राप्त होती है। इस घाट पर फूल मालाओं से सजे हुए नौका विहार भी उपलब्ध है।
श्री नागेश्वर नाथ मंदिर:
अयोध्या में एक और धार्मिक स्थल श्रीं नागेश्वर नाथ मंदिर है। जो सरयू घाट के पास राम की पैड़ी के नजदीक ही स्थित है। इस मंदिर का निर्माण भगवान राम के पुत्र कुश ने कराया था।
ऐसे और बहुत से स्थल अयोध्या नगरी में स्थित है, तुलसी स्मारक, दशरथ महल, गुफ्तार घाट, गुलाब बाड़ी, त्रेता के ठाकुर, सीता की रसोई, बहु बेगम का मकबरा आदि।
Conclusion: आज इस ब्लॉग पोस्ट में आपको अयोध्या नगरी में घूमने के लिए कुछ famous धार्मिक स्थलों के बारे में बताया गया है। 2024 लाखों लोग अयोध्या धाम की इस पवित्र भूमि पर आयेंगे राम लला के दर्शन करने और उनकी इस सुंदर नगरी को देखने के लिए तो यह बताई गई जगहों पर आप जरूर जाए। नौका विहार का आंनद भी जरूर लीजिएगा।
Thanks
-varsha

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें