Top 5 Hindi Novels: (आपका पसंदीदा उपन्यास कौन सा है?)

Evergreen Hindi Novel:

Evergreen Hindi Novel

क्या आपको भी हिंदी से प्रेम है, और हिंदी में कुछ भी पढ़ना अच्छा लगता है। मुझको तो बहुत पसंद है, क्योंकि हिंदी एक बहुत ही आसान भाषा है जिसको हर कोई आसानी से समझ सकता है, और आगे पढ़ने में रुचि रखता है। अगर आप को रुचि हैं तो मैं आपके लिए कुछ Top 5 Hindi Novels के नाम सेलेक्ट करके आपको बता रही हु, आप उनको जरूर पढ़ सकते है।

गुनाहों का देवता:

A best love story

Gunahon ka devata श्री धर्मवीर भारती के द्वारा लिखित एक प्रेम कथा है। आज के समय में देश की सबसे दर्द भरी कहानी कही जाती है। धर्मवीर भारती की गुनाहों का देवता उपन्यास सबसे पहले 1959 में प्रकाशित हुआ था। इस कहानी के चार मुख्य पात्र है, चंदर, सुधा, बिनती और पम्मी। गुनाहों का देवता की पूरी कहानी इन्ही के इर्द - गिर्द घूमती हैं।
सुधा के पिता प्रोफेसर है और उनका प्रिय छात्र चंदर इस कहानी का हीरो और सुधा उसकी हीरोइन है। सुधा चंदर को दिल दे बैठी है, और उसको अपना भगवान मानती है। इस कहानी में love angel है पम्मी, जो तलाक के बाद चंदर की तरफ खींची चली जाती है फिर Entry होती है बिनती की जिसको सब पता है और अंत में चंदर की जीवनसाथी बन जाती है। धर्मवीर भारती का उपन्यास गुनाहों का देवता बहुत ही रोमांचक है। I hope कि आप को पसंद आए।

मैला आंचल:



फणीश्वरनाथ रेणु की कृति "मैला आंचल" हिंदी का श्रेष्ठ और आंचलिक उपन्यास है। यह 1954 में प्रकाशित किया गया था।इसके कथनायक एक युवा है जो अपनी डॉक्टरी पूरी करके बिहार के मेरीगंज गांव को अपने कार्य-क्षेत्र के लिए चुनते है। इस गांव का ग्रामीण जीवन बहुत ही पिछड़ा, दुख, अभाव, अज्ञान और अंधविश्वास से भरा हुआ है।
राजकमल प्रकाशन ने इसके 42वें संस्करण का प्रकाशन किया है। यह देश का सर्वाधिक प्रभावशाली दस उपन्यासों में से एक है। इस उपन्यास में कुल 256 पात्र है, जिसमें डॉक्टर प्रशांत का प्रेम प्रसंग बहुत ही बढ़िया है।

(Raag Darbari) राग-दरबारी:

श्रीलाल शुक्ल के द्वारा लिखा गया उपन्यास "राग दरबारी" 1968 में प्रकाशित किया गया था। लेखक को 1970 में साहित्य अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।
ये एक ऐसा उपन्यास है जो गांव की कथा के माध्यम से आधुनिक भारतीय जीवन की मूल्यहीनता को सहजता और निर्ममता से उजागर करता है।

गोदान:

Godan 1936 में प्रकाशित मुंशी प्रेमचंद का एक हिंदी उपन्यास है। प्रेमचंद के उपन्यास "गोदान" में गांव की प्रकृति और वहां के जन जीवन के बारे में बड़े ही प्रेम और विस्तार से लिखा गया है। गोदान को मूल समस्या किसान की ऋण समस्या है, उस जमाने की। प्रेमचंद के उपन्यास गोदान में किसानों के अलग-अलग पहलुओं को बारीकी से रखा गया है।
इसके मुख्य पात्र होरी, धनिया, गोबर और फुलेना है, होरी एक गरीब किसान है जो मेहनती और दयालु है, धनिया होरी की पत्नी है जो मजबूत और सहायक है। गोबर इनका बेटा है जो की ईमानदार है।
A best hindi novel

निर्मला:

प्रेमचंद का उपन्यास "निर्मला" 1927 में प्रकाशित किया गया था। निर्मला में अनमेल विवाह और दहेज प्रथा की मार्मिक का वर्णन है। इस उपन्यास की मूल समस्या दहेज प्रथा है, इस उपन्यास में प्रेमचंद ने कहा है कि दहेज ही विवाह का मुख्य आधार बन चुका है। माता- पिता अपनी पुत्री के विवाह के लिए योग्य वर खोज तो सकते है, पर धन के अभाव में एक पुत्री के विवाह उनके लिए एक कठिन समस्या बन जाता है।
इस उपन्यास का मुख्य पात्र, कथा और केंद्र एक 15 वर्ष की लड़की निर्मला सुंदर और सुशील है। जिसका विवाह एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से कर दिया जाता है। ये उपन्यास भी आप पढ़ सकते है।

Conclusion:

दोस्तों मैने इस ब्लॉग पोस्ट में आज आपको Top 5 Hindi Novels के बारे मे लिखा है। जो Evergreen books हैं, इन्हे आप पढ सकते है आसानी से अपनी ही भाषा में। और अगर कही कोई कमी रह गई है तो कृपया आप मुझे Comments करके जरूर बताएं।

Thanks

Author

-Varsha Pandey

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मकर संक्रांति: तिल-गुड़ क्यों बनाया जाता है? 5 मुख्य कारण (2026)

Brahma Muhurta : ब्रह्ममुहुर्त सुबह का वो जादुई समय जो बदल सकता है आपकी ज़िंदगी

Mahila Diwas 2025 : महिलाओं को आजादी क्यों जरूरी है