Ram Mandir Ayodhya (एक ऐतिहासिक पल का उद्घाटन)

30 December 2023:

आज ये तारीख इतिहास में दर्ज हो चुकी है, क्योंकि आज अयोध्या में माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अयोध्या में बना अयोध्या धाम एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्दघाटन किया गया है। अयोध्या धाम एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर रखा गया है। ये एक International Airport है।

Inauguration

Amrit Bharat Express को भी आज मोदी जी ने हरी झंडी दिखाई है। ये ट्रेन गरीबों को सेवा के लिए है। अयोध्या जंक्शन से 6 Vande Bharat और 2 Amrit Bhart को Delhi to Darbhanga तक हरी झंडी दिखाई है। राम की पैड़ी को एक नया स्वरूप दिया गया है। Karnataka को भी वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को सौगात दी गई है जो आज के लोगो तीर्थ स्थलों से जोड़ती हुई नजर आ रही है। आज इस पल को ऐतिहास में दर्ज कर दिया गया है, और अब इंतजार है, तो बस इस भव्य दिन का जब राम मंदिर का उद्दघाटन समारोह होगा।

22 जनवरी 2024:

आखिर वो दिन आ ही गया जब 500 सालो के बाद राम मंदिर का Inauguration होने वाला है। अयोध्या एक पवित्र भूमि है और श्री राम की नगरी है, यहां के हर जन- जन में श्री राम बसते है। अयोध्या में 22 जनवरी के दिन श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा इस भव्य मंदिर में की जाएगी। इस दिन कई नेता और राजनेताओं जैसे बड़े लोगो को Invitation भी दिया गया है। कुल मिलाकर बहुत ही शानदार और ऐतिहासिक पल होने वाला है।
Ayodhya

क्या राम मंदिर बाबरी मस्जिद पर बना है?

खुदाई में मिले कुछ अवशेषों से पता चला है कि राम मंदिर के ऊपर ही बाबरी मस्जिद के गुम्बद को खड़ा किया था। बाबरी मस्जिद का निर्माण 1528-29 में मुगल सम्राट बाबर द्वारा बनवाया गया था। और 1992 में हिंदुओ के एक झुंड ने उसको ध्वस्त कर दिया था, जिससे पूरे भारत में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी।

राम मंदिर निर्माण विवाद को लेकर 76 युद्ध अब तक लड़े गए हैं। हिंदू संगठनों ने 1813 में पहली बार बाबरी मस्जिद पर ये दावा किया था की अयोध्या में राम मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद को बनाया गया था। और तभी से राम मन्दिर विवाद का विषय बन गया था।

अयोध्या राम मन्दिर उद्दघाटन के बाद आर्थिक विकास:

अयोध्या में भगवान राम का भव्य उद्दघाटन 22 January 2024 को होने वाला है। जिसके चलते तैयारिया चालू कर दी गई है। ऐसा अनुमान है कि इस मौके पर कई करोड़ों का कारोबार होना भी तय है। उस दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। कैट के राष्ट्रीय मंत्री का कहना है कि विश्व हिंदू परिषद का आह्वाहन पर राम मंदिर के उद्दघाटन को लेकर १ जनवरी से अभियान चलाया जाएगा।

इससे देश के लोगो में उत्साह रहेगा और बिजनेस का बड़ा अवसर दिख रहा है। लोग अभी से ही न्यू मॉडल के रूप में राम नाम की छोटी छोटी मूर्तियां, लॉकेट, चाबियां, वगैरह बेचने लगे है। अब अयोध्या में आर्थिक विकास की स्थति और मजबूत होने वाली है।

Conclusion:

यहां दी गई जानकारी सभी आज का न्यूज देखकर ही दी गई है। अगर कोई गलती हो गई हो तो कृपया करके comments जरूर करें।

Thanks

Author

-varsha

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मकर संक्रांति: तिल-गुड़ क्यों बनाया जाता है? 5 मुख्य कारण (2026)

Brahma Muhurta : ब्रह्ममुहुर्त सुबह का वो जादुई समय जो बदल सकता है आपकी ज़िंदगी

Mahila Diwas 2025 : महिलाओं को आजादी क्यों जरूरी है