New Year 2024: (साल के पहले दिन क्या करें और क्या नहीं)

Happy New Year 2024: (साल के पहले दिन क्या करे और क्या नहीं)

सबसे पहले तो आप सभी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। जैसा कि नए साल का आगमन बस कुछ ही पल में होने वाला है। नए साल को लेकर हर कोई बहुत ही Excited है। हर कोई कुछ नया करना चाहता है, अपने और दुसरो के लिए। कई जगह party organise की जा रही है, तो कही कोई surprise gift के लिए। तो चलिए जानते है इस new year 2024 हम क्या कर सकते है।

नववर्ष 2024

नए साल पर क्या करें:

दोस्तो आज जानते है, की नए साल के दिन हम क्या करे और क्या नहीं करे। जिससे हमारा ये नव वर्ष पूरे साल खुशहाल तरीके से बीत जाए। किस्मत को बदल नही सकते पर जीवन में कुछ अच्छा करने की शुरुआत तो कर ही सकते है।

  1. नया साल का पहला दिन 1 January और दिन है सोमवार तो सबसे पहले तो स्नान करने के बाद हमे मंदिर जरूर जाना चाहिए, क्योंकि नए साल की शुरुआत भोले बाबा के आशीर्वाद के साथ करनी चाहिए। अपने घर के बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद जरूर ले।
  2. अगर आपको आस्था में विश्ववास है तो दान करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। अपनी श्रद्धानुसार आप किसी जरूरतमंद को कुछ विशेष वस्तु दान कर सकते है।
  3. आप अपने जीवन के लिए कोई नई योजना बना सकते है, अपने जीवन में कुछ विशेष करने का प्रण ले सकते है। जैसे-
  4. अगर आप पढ़ाई करते है और सरकारी जॉब पाना चाहते है तो उसके लिए एक टारगेट बना सकते है। या फिर अपने बिजनेस को और successful बनाने के लिए कुछ न्यू ट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकते है।
  5. आप इस दिन हो सके तो पेड़ पौधे जरूर ही लगाए। अपने आस पास जितनी हरियाली होगी उतनी ही पॉजिटिविटी हमारे पास रहेगी।

नए साल पर क्या ना करें।

घर के जो बड़े बुजुर्ग कुछ ऐसी सिख दे जाते है जिसे हम अपने जीवन में फॉलो नही करते है।

  1. कहते है की नया साल खुशियां और रोशनी एक नई किरण लेकर आता है। तो हम तो यही कहेंगे की इस दिन घर के अंदर किसी प्रकार का अंधेरा ना रखें, रोशनी ही होनी चाहिए। रोशनी और स्वच्छता में ही मां लक्ष्मी का वास होता है।
  2. अपने आस पास Negativity नही रखे फिर चाहे वो दोस्त हो या फिर कोई भी, क्योंकि हमारी Life में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो Negativity से भरे होते है और वैसा ही असर हमारी लाइफ में भी पड़ सकता है।
  3. कोई भी नुकीली वस्तु को ना खरीदें और घर में आज नए साल के दिन वाद विवाद परिवार में बिल्कुल भी ना करें।
  4. इस दिन आप अपना पर्स खाली ना रखे क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन पर्स खाली रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
  5. और हां किसी का अपमान भूलकर भी मत करना।

Disclaimer:

इस पोस्ट में मैने आपको कुछ नए साल के दिन की शुरुआत कैसे करे की Tips and Tricks को बताया है। आशा करती हूं कि आपको पसंद आए।

Thanks

Author

-varsha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ