शादी से सिर्फ 2 दिन पहले पाए ग्लोइंग स्किन (5 Tips and Tricks)

Glowing Skin Care for Wedding :

2 दिन बाद शादी में जाना हैं और पार्लर जाने का समय नहीं है तो मेरे द्वारा बताए गए इनमें से किसी भी एक चीज को ट्राय करें आपको पार्लर जैसे ही निखार मिलेगा।

शादी से सिर्फ 2 दिन पहले पाए ग्लोइंग स्किन (5 Tips and Tricks)

Wedding Skin Care

शादी से सिर्फ 2 दिन पहले पाए ग्लोइंग स्किन (5 Tips and Tricks) 

आज के जमाने में middle class family की जो mom होती है वो पहले और अब भी पार्लर नहीं जाती है। फिर भी उनकी skin glow करती है। क्योंकि वो नेचुरल चीजें अपने चेहरे पर लगाती है। मेरी मम्मी का face glow आज भी करता है।

💋 Non Transfer Lip Colour Matte Finish Check out this link 👉

Wedding Season चल रहा है और शादी में जाना भी जरूरी है। हल्दी, चंदन, बेसन, उबटन आदि का पैक बनाकर नजाने क्या क्या लगाते रहते है। अगर आप पार्लर नहीं जा सकते हो तो। ये कुछ घरेलू नुस्खे है। इन्हें जरूर ट्राय करिए। तो यहां तक आए है तो नुस्खे जरूर पढ़ें और ट्राय भी करे।

Wedding Glow Skin Home Remedies

1. बेसन और हल्दी फेस पैक : ये face pack बहुत ही अच्छा है इसके रिजल्ट्स भी देखने को मिलते है। और आसानी से बन भी जाता हैं।

एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और 1 pinch हल्दी पाउडर ले और उसमें 3-4 से चम्मच दूध डालकर मिक्स करे और अपने चेहरे पर लगाएं। 30 minute के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

2. दही और बेसन फेस पैक : ये पैक लगाने से भी आपकी स्किन में निखार आएगा इसको भी इसी तरह से मिक्स करें बस दूध की जगह आप दही का प्रयोग करें। 30 minute के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

3. नारियल तेल : Winter Season में स्किन ड्राई रहती है तो रात को सोने से पहले नारियल तेल की कुछ बूंदें चेहरे पर डाले और हल्के हाथों से मसाज करें। आपको relax होगा और अगले दिन चेहरे पर Glow भी देखने को मिलेगा

क्योंकि मसाज करने से चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते है। और स्किन डिप्ली मॉइश्चराइज होती हैं।

4. Coffee Face Scrub : कॉफी का स्क्रब बनाना बहुत आसान होता हैं। इसे लगाने से डेड स्किन रिमूव होती है, और इंस्टेंट ग्लो मिलता है। एक कटोरी में दो चम्मच पावडर ले और एक चम्मच चीनी और शहद ले थोड़ा मिक्स करे और चेहरे पर मसाज करे, हल्के हाथों से फिर 10 मिनट के बाद धो ले।

5. नींबू और शहद : इंस्टेंट brightness और tan removal के लिए ये सबसे अच्छा पैक होता है। ये दोनों भी सभी के घर में होता है। एक कटोरी मे एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू को अच्छे से मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं। 30 minute के बाद साफ पानी से धो लें।


Conclusion: अगर आपको कोई स्किन एलर्जी नहीं हैं तो यहां बताए गए home beauty tips को जरूर try करें और शादी में जाए face naturally glow करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मकर संक्रांति: तिल-गुड़ क्यों बनाया जाता है? 5 मुख्य कारण (2026)

Brahma Muhurta : ब्रह्ममुहुर्त सुबह का वो जादुई समय जो बदल सकता है आपकी ज़िंदगी

Mahila Diwas 2025 : महिलाओं को आजादी क्यों जरूरी है