पिंपल हटाने के 7 घरेलू उपाय (7 home remedies to remove pimples)

How to Remove Pimple : चेहरे पर एक पिंपल निकला नहीं की हम परेशान हो जाते है। और कोई न कोई Antiseptic Cream लगा लेते है। और फिर पूरा चेहरा भी धीरे धीरे खराब होने लगता। Teenagers में अक्सर ये होता है, पिंपल निकलते ही रहते है। वजह है हमारा खानपान और मौसम इसलिए ये दोनो चीज सही ना हो तो पिंपल निकल आते है। आज हम बताएंगे पिंपल हटाने के 7 घरेलू उपाय इसलिए थोड़ा और पढ़े।

पिंपल हटाने के 7 घरेलू उपाय (7 home remedies to remove pimples)
पिंपल हटाने के 7 घरेलू उपाय (7 home remedies to remove pimples)


पिंपल हटाने के 7 घरेलू उपाय (7 home remedies to remove pimples)

पिंपल जिन्हे मुंहासे भी कहा जाता है, यह एक आम समस्या है। जो चेहरे की सुंदरता को खराब कर देती है। यह समस्या आमतौर पर किशोरावस्था में शुरू होती है, व्यस्को में भी देखी जाती है। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए कई घरेलू उपाय है, जो प्रभावी और सुरक्षित है। हम यहां पिंपल हटाने के 7 घरेलू उपाय बताने जा रहे है। जो आपको Pimple से निजात दिलाने में मदद करेंगे।

1. नींबू का रस

नींबू में Vitamin C और Antibacterial गुण होते हैं जो पिंपल को सुखाने और बैक्टीरिया को मरने में मदद करते है।

विधि :

  • एक ताजा नींबू का रस निकालें।
  • एक कॉटन बॉल की मदद से नींबू का रस उस पिंपल पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट के बाद अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
  • यह उपाय दिन में एक बार करे।

2. शहद का मास्क

शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो त्वचा को पोषण देते है, और पिंपल को कम करते है।

विधि :

  • शुद्ध शहद को अपनी उंगली से अपने पिंपल पर लगाएं।
  • 20-30 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
  • यह पक्रिया आप सप्ताह में 2-3 बार करें।

3. टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक और सूजन रोधी गुण होते है, जो पिंपल के इलाज में सहायक होते हैं।

विधि :

  • टी ट्री ऑयल को जैतून या नारियल तेल के साथ मिलाएं।
  • 2-2 चमच गुलाब जल और ऐलोविरा जेल मिक्स करके पेस्ट बनालें, और पिंपल पर लगा ले।
  • 20-30 मिनट बाद चेहरा धो लें।
  • दिन में एक बार इस उपाय को करे।

4. ऐलोवीरा जेल

ऐलोवीरा जेल यह हर्बल मैजिक की तरह काम करता है। इसमें एंटीइंफ्लामेंट्री गुणों से भरपूर्ण होता है। इससे जलन और साइड इफेक्ट्स की संभावना कम रहती है।

विधि :

  • ताजे एलोवीरा के पत्ते से जेल को निकालें।
  • 2-2 चमच गुलाब जल और शहद मिक्स करके पेस्ट बनाएं और इसे पूरे चेहरे पर अप्लाई करें।
  • 30 मिनट के बाद धो लें।
  • सप्ताह में तीन बार ऐसा करें। जल्दी रिजल्ट मिलेगा।

हल्दी के घरेलू उपाय

5. हल्दी

हल्दी एक बेहतरीन उपाय है, और यह मेरी personal home remedies है, और यह सभी घर में होती है। इसमें एंटीइंफ्लेमेंट्री और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो कील मुहांसे को दूर करते है। चेहरे पर दाग धब्बे होते है उन्हे भी हटा देते है। मुझे कभी भी पिंपल होता हैं मैं यही उपाय करती हुं।

विधि : 

  • जहां आपके मुंहासे है, उसी के हिसाब से एक कटोरी में ऑर्गेनिक हल्दी पाउडर को ले।
  • इसमें एक चम्मच शहद को ले और मिक्स करे, और उस जगह पर लगाएं।
  • 20 मिनट के बाद चेहरा साफ पानी से धो ले।

6. तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों में भी एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह एक औषधि है, कील मुहांसे इनके लिए मददगार साबित होगी।

विधि :

  • ताजे तुलसी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट बाद धो लें।
  • यह उपाय दिन में एक बार करें।

7. खाने-पीने का ध्यान रखें

स्वस्थ आहार और पर्याप्त पानी पीना त्वचा के लिए आवश्यक है। पानी पीने से face पर glow आता है। बॉडी हाइड्रेटेड रहती है।

विधि :

  • ताजे फल और सब्जियां खाएं।
  • जंक फूड, तैलीय और मीठे खाद्य पदार्थों से बचें। जितना हो सके कम खाएं।
  • दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।


Conclusion :

इस पोस्ट में आज हमने बताया कि किस तरह से आप घर पर ही अपने चेहरे के कील मुहांसे और दाग धब्बों को ठीक कर सकते है। इसके लिए मैने कुछ घरेलू नुस्खे बताएं। जिससे आपको कील मुहांसे से छुटकारा मिल जाएगा। और आप अगर चाहे तो अपने चिकित्सक संपर्क करके ही कुछ अपने चेहरे पर लगाएं।


Thank you so much 😊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ