अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इतिहास और महत्व ( International Yoga Day 2024)

International Yoga Day 2024:

हमें अपनी इस व्यस्त जिंदगी से अपने लिए कुछ समय निकल कर योग जरूर करना चाहिए। योग तन और मन से जुड़े तमाम तरह के रोग, तनाव और विकारों को दूर कर मनुष्य का जीवन हर प्रकार से आसान कर देता है। योग करने से व्यक्ति को पूरा दिन Energetic महसूस होता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इतिहास और महत्व ( International Yoga Day 2024)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इतिहास और महत्व ( International Yoga Day 2024)

योग हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और आज हम इस पोस्ट में पढ़ेंगे की योग क्या होता है। योग का महत्व क्या है, योग का इतिहास क्या है, योग कितने प्रकार के होते है, और इस बार International Yoga Day 2024 की थीम क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इतिहास और महत्व (International Yoga Day 2024)

योग ऋषि मुनियों द्वारा दी गई एक सांस्कृतिक विरासत है।योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मानने का उद्देश्य योग के महत्व को विश्व स्तर पर प्रचारित करना है। इस दिन को मान्यता देने का प्रस्ताव 2014 की संयुक्त राष्ट्रीय महासभा में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रस्तुत किया गया था

योग का इतिहास और महत्व :

योग सांस्कृतिक विरासत की देन है। योग का इतिहास बहुत ही पुराना है, और इसलिए इसका उल्लेख सबसे पहले ऋग्वेद में मिलता है। योग का उद्देश्य शारीरिक मानसिक आत्मिक संतुलन बनाए रखना है। यह न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बढ़ाता है। विभिन्न तरह के योग आसनों और प्राणायाम के माध्यम से व्यक्ति अपनी आंतरिक ऊर्जा को जागृत कर सकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना :

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान योग के महत्व और उसके उद्देश्य पर जोर दिया। और 21 June को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा।

इस तारीख को चुनने का एक विशेष कारण यह था कि यह उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है। और इसका अपना विशेष महत्व होता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को सभी लोगो की सम्मति से स्वीकार किया, और 2015 से विश्व स्तर पर International Yoga Day मनाया जाने लगा।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य :

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के फायदे के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है, और इसे एक संयुक्त जीवन शैली का हिस्सा बनाना है। इस दिन कई देशों में Yoga Day Celebration किया जाता है, और इसमें लाखों लोग भाग लेते है। योगा सीखते है और लोगो को सिखाते है, इसके फायदे से लोगो को अवगत भी करते है।

योग के लाभ :

योग के लाभ अनेक है, जो इसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभ्यास बनाते है। लंबे समय से चल रही हम अपनी बीमारी को योग के द्वारा जड़ से मिटा सकते है।

  1. मानसिक लाभ : योग मानसिक तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है। ध्यान और प्राणायाम के माध्यम से मानसिक शांति होती है, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है। पढ़ाई के लिए बच्चो को प्राणायाम जरूर करना चाहिए।
  2. शारीरिक लाभ : योग नियमित रूप से करने से शहरी का लचीलापन, शक्ति और सहनशक्ति बढ़ती है। Mind fresh रहता है। कई तरह को बीमारियां जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। Fat को कम करता है, फेस पर चमक आती ही।
  3. आध्यात्मिक लाभ : योग एक आध्यात्मिक मार्ग है, भगवान से जुड़ने का। यह व्यक्ति को अपने आंतरिक स्वभाव से जुड़ने में मदद करता है।

विश्व में योग दिवस का आयोजन :

आज विश्व भर में लोग अपने आप स्वस्थ रखने के लिए योग का अभ्यास कर रहे है। हर साल 21 June को विश्व भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़े पैमाने पर योग सत्र, कार्यशालाएं और सामूहिक ध्यान शामिल होते है। कई देशों में सरकारी और गैर सरकारी संगठन, शैक्षिक संस्थान और योग गुरुओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। हमारे भारत देश में इस दिन को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता हैं, और लाखो लोग एक साथ योग करते है।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम 2024 :

महिला सशक्तिकरण के लिए योग :

Yoga for Women Empowerment: यह थीम महिलाओं की भलाई को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर उनके स्वास्थ्य और शांति को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। आज के समय में महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। इस थीम का उद्देश्य महिलाओं को प्रभावित करने वाली विभिन्न स्थितियों, जैसे PCOS/PCOD और तनाव प्रबंधन पर शोध का समर्थन करके उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है।

योग महिलाओं को अंदर से सशक्त बनाने और उनकी शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए करता है। सशक्त महिलाएं समाज में समावेशिता, विविधता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, बदलाव के लिए नेता, शिक्षक और अधिवक्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

योग के  5 प्रकार :

  1. हठ योग : अपनी ऊर्जा को नियंत्रित करना।
  2. बिक्रम योग : इस आसन में आप अधिक गहराई तक जाने में सक्षम होते है।
  3. विन्यास योग : इसमे प्रत्येक सांस को एक गति से जोड़ा जाता है। इसे विन्यास प्रवाह योग भी कहा जाता है।
  4. अष्टांग योग : ये 8 प्रकार के होते है। यह चित से समाधि अवस्था तक ले जाते है।
  5. कुंडली योग : इसका उद्देश्य अपनी कुंडली ऊर्जा शक्ति को सक्रिय करना है।

योग के मुख्य घटक :

1. Asanas (आसन) :
  • ये शारीरिक व्यायाम हैं जो लचीलापन, शक्ति और संतुलन में सुधार करते हैं। आसन शरीर को स्वस्थ रखने और शारीरिक विकारों को कम करके ध्यान के लिए तैयार करता है।
2. Pranayam (सांस लेने की तकनीक):
  • प्राणायाम में नियंत्रित सांस लेने के व्यायाम शामिल हैं जो सांस, मन और भावनाओं के बीच संबंध को बढ़ाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह शरीर और मन को शुद्ध करता है, जिससे शरीर में बेहतर एकाग्रता आती है।
3. Meditation (ध्यान और माइंडफुलनेस):
  • ऋषि मुनि ध्यान अधिक करते है, इसलिए उनके चेहरे पर एक तेज रहता है। ऐसा कहा जाता है की ध्यान का अभ्यास योग का अभिन्न अंग हैं, जिसका उद्देश्य मन को शांत करना और गहरी एकाग्रता और आंतरिक शांति की प्राप्त करना है।
4. Ethical Guidelines (यम और नियम):
  • ये जीवन जीने के लिए नैतिक दिशा-निर्देश हैं। यम अर्थात (संयम) में अहिंसा, सत्य और चोरी न करना शामिल है, जबकि नियम अर्थात (पालन) में शुद्धता, संतोष और आत्म-अनुशासन शामिल हैं।
5. Philosophy and Spirituality (दर्शन और आध्यात्मिकता):
  • योग में विभिन्न दार्शनिक शिक्षाए और आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि शामिल हैं। इसे भारतीय दार्शनिक प्रणालियों से जोड़ा जाता है।

Disclaimer :

योग एक समग्र अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अनुशासन को एकीकृत करता है। योग हमे शारीरिक स्वास्थ्य से लेकर मानसिक और आध्यात्मिक विकास तक कई तरह के लाभ प्रदान करता है। इस पोस्ट में आज हमने योग क्या है और योग करने फायदे और Yoga Theme 2024 के बारे में जाना है। अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक करे और अपने दोस्तो के साथ शेयर करें।

ध्यानयवाद।


Thank you so much

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ