राष्ट्रीय युवा दिवस: 2024 (National Youth Day)

Theme 2024: It's all in the Mind

National Youth Day 2024:

आधुनिक भारत के युवा स्वामी विवेकानन्द जी का जन्म 12 January 1863 को कोलकाता में हुआ था। हमारे देश भारत में युवा दिवस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1985 भारत सरकार ने की थी। इसलिए हर साल इस दिन को एक थीम के साथ Celebrate किया जाता है।


राष्ट्रीय युवा दिवस 

युवा दिवस मनाने का उद्देश्य:

राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल मनाने का उद्देश्य यही है कि आज के जो युवा है उनको विवेकानंद के विचारो से और उनके कार्यों से बच्चे और युवा और भी अन्य लोगो को प्रेरित कर सकें। उनके विचारो से अपने आप को बदल कर अपने जीवन में कुछ नया कर सके।

युवा दिवस को इसलिए भी Celebrate किया जाता है ताकि हमारी जो युवा पीढ़ी है, वो स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो और विचारो को अपने जीवन में इस तरह उतार ले की Life में उनको Success मिल सकें।

स्वामी विवेकानन्द का योगदान: भारतीय संस्कृति और धार्मिकता को पूरी दुनिया में फैलाना था, और इस तरह उन्होंने युवाओं को एक नई दिशा दी। उन्होंने वीरता और सेवा के महत्व को जीवन का आधार बताया और भारतीय समाज को एक नया दृष्टिकोण दिया है।

स्वामी विवेकानन्द के विचार:

स्वामी विवेकानन्द जी ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा भारत और पश्चिमी दुनिया की सराहना करने और जागरूकता फैलाने में निकल दिया। न्होंने नए भारत के लिए तत्वज्ञान, ध्यान, सद्भावना और कार्य के महत्व को जीवन का तात्पर्य बताया है।

विवेकानंद जी का एक नारा है जो कि बहुत ही प्रसिद्ध है, "उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हे तुम्हारा लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए।"

  • आपको अंदर से ही बढ़ना होगा, कोई भी आपको सीखा नही सकता कोई भी आपको आध्यात्मिक नही बना सकता। आपकी अंतरात्मा ही आपका शिक्षक है।
  • जीवन में जोखिम लेना, अगर जीत जाते हो तो अपना नेतृत्व कर सकते हो और अगर हार जाते हो तो दुसरो का मार्गदर्शन कर सकते हो।

राष्ट्रिय युवा दिवस मनाने का यही मकसद है कि स्वामी विवेकानन्द के परामर्श और उपदेश सबसे ज्यादा यही कहते है कि हमे अपने जीवन सकारात्मक बदलाव के साथ रहना चाहिए।


Disclaimer: आज इस Article में युवा दिवस के बारे में बताया गया हो जो कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारो को लेकर सेलिब्रेट किया जाता है।

Thanks

-varsha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ